उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने वेंडिंग जोन के लोकार्पण के साथ ही वार्ड क्र. 31 में दी 03 करोड़ 30 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

कोरबा 17 नवम्बर 2025 -कोरबा के कोसाबाड़ी वेंडिंग जोन के सब्जी फल विक्रेताओं ने आज भारी उत्साह दिखाते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत को फल व सब्जियों से तौला व्यवसायियों से उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत का आतशी स्वागत करते हुए वेंडिंग जोन की सौगात दिए जाने पर उनके प्रति हार्दिक आभार जताया, वहीं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने वेंडिंग जोन का लोकार्पण किए जाने के साथ ही वार्ड क्र. 31 में 03 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यो की सौगात देते हुए कार्यो का भूमिपूजन किया तथा त्वरित रूप से कार्य प्रारंभ कर समयसीमा में कार्यो को पूरा करने एवं कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोसाबाड़ी चैक में सड़क के किनारे बरसों से फल सब्जी की दुकान लगाकर व्यवसाय करने वालें लघु व्यवसायियों को उनके व्यवसाय हेतु सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के मद्देनजर 19 लाख 65 हजार रूपये की लागत से वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया है, आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया तथा लघु व्यवसायियों को सुव्यवस्थित दुकानों की सौगात प्रदान की, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई। इसी प्रकार उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड क्र. 31 के विभिन्न स्थानों में सड़क, नाली, नाला, बाउण्ड्रीवाल, सड़क रोशनी व्यवस्था आदि से जुडे़ 03 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन भी किया।

कोरबा की जनता से मिले अपार प्यार, स्नेह के लिए दिल से आभारी हॅूं – इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि कोरबा की जनता ने जो प्यार, स्नेह मुझे दिया है तथा मुझ पर सदैव अपना विश्वास जताया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूॅं तथा जनताजनार्दन की सेवा कर पा रहा हूॅं वह सब कोरबा की जनता के प्यार व स्नेह के कारण ही संभव हुआ है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास हो रहा है, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसान, मजदूर, गरीब, निर्धन, महिला, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गो के उत्थान एवं उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए व्यापक पैमाने पर योजनाएं संचालित कर देश की दशा व दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाया है, उन्होने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, 15 वर्षो तक डाॅ.रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर किया था, आज मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो निगम के सभी 67 वार्डो में बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केवल जनताजनार्दन की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुसार तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विगत डेढ़ वर्षो के दौरान सभी मदों के अंतर्गत लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यो को स्वीकृत दी गई है, उन्होने कहा कि कोरबा क्षेत्र की सभी सड़कों का कायाकल्प का कार्य भी अब शीघ्र ही प्रारंभ होगा।
उद्योग मंत्री कोरबा को लगातार दे रहे विकास की सौगात – इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन लगातार कोरबा नगर निगम क्षेत्र को विकास कार्यो की सौगात प्रदान कर रहे हैं तथा उन्ही के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास किया जा रहा है। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि कोसाबाड़ी चैक पर आज नवनिर्मित वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया गया है, यहाॅं पर सड़क के किनारे सब्जी फल की दुकानें लगती थी, गर्मी, ठंडी, बरसात में व्यवसायियों को असुविधा होती थी, समय-समय पर उन्हें हटा भी …







