Home चर्चा में आरईएस का सब इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

आरईएस का सब इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

14
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

एसीबी की टीम ने पकड़ा सब इंजीनियर को 
पुलिया निर्माण के एवज में सचिव से मांगी थी घूस 

जगदलपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की जगदलपुर यूनिट की टीम ने सुकमा जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग के एक सब इंजीनियर को पंचायत सचिव से तीस हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। सब इंजीनियर ने यह रिश्वत गांव में पुलिया निर्माण के एवज में मांगी थी।

एसीबी की टीम ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के सरकारी आवास में छापा मारा। इस दौरान 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते सब इंजीनियर बघेल को पकड़ा गया। एसीबी की टीम ने उसके आवास की तलाशी भी ली। सब इंजीनीयर प्रदीप बघेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी सब इंजीनियर को विशेष अदालत दंतेवाड़ा में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चियुरवाड़ा के सचिव मनीराम बघेल ने जगदलपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में शिकायत की थी कि उनके गांव में पुलिया निर्माण के एवज में रिश्वत की मांग सब इंजीनियर प्रदीप बघेल कर रहा है।जिसके बाद सोमवार दोपहर ढाई बजे टीम ने दबिश दी तो उनके घर से मनीराम बघेल द्वारा दिए गए 30 हजार नगद बरामद हुए। साथ ही टीम ने पूरे घर की तलाशी ली और प्रदीप बघेल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे विषेश अदालत दंतेवाड़ा में पेश करने की बात टीम के अधिकारी रमेश मरकाम ने कही। ज्ञात हो कि प्रदीप बघेल आरईएस विभाग में सब इंजीनीयर पद पर पदस्थ है और उनके खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत सामने आती रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here