Home चर्चा में छत्तीसगढ़ को मिला ग्रामीण विकास का ऐतिहासिक उपहार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह...

छत्तीसगढ़ को मिला ग्रामीण विकास का ऐतिहासिक उपहार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रायपुर में आत्मीय स्वागत

10
0

रायपुर संवाददाता – रघुराज 

रायपुर– छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर बुधवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्साहपूर्ण और आत्मीय स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर उनके आगमन पर भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

श्री चौहान का यह दौरा प्रदेश के किसानों और ग्रामीण विकास के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 2,442 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली ग्रामीण सड़कों की बड़ी सौगात दी गई है। इन सड़कों के निर्माण से सुदूर ग्रामों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों के खातों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित होगी। यह किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई योजनाओं से छत्तीसगढ़ ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाएगा।

छत्तीसगढ़ की जनता और राज्य के किसान बंधुओं ने केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व और नीतिगत दृष्टि के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें स्नेह और समर्थन का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here