Home मुख्य ख़बरें बिहार कैबिनेट बैठक फिर टली: विभागों के बंटवारे पर असहमति, जानिए अब...

बिहार कैबिनेट बैठक फिर टली: विभागों के बंटवारे पर असहमति, जानिए अब कब होगी महत्वपूर्ण मीटिंग

100
0

पटना-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक आज प्रस्तावित थी, लेकिन मंत्रियों को विभाग आवंटित न होने के कारण बैठक को आगे बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक विभागों के बंटवारे को लेकर एनडीए दलों के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है, इसी कारण बैठक की तारीख तय नहीं हो सकी है।

आज एनडीए के शीर्ष नेता विभागों के वितरण को लेकर अलग बैठक करेंगे। अगर इस बैठक में अंतिम सहमति बन जाती है, तो शाम तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभागों का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार हाल ही में 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ ली थी। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस तरह नए मंत्रिमंडल की कुल संख्या फिलहाल 24 है।

विभाग बंटवारे पर मतभेद, इसी वजह से रुकी कैबिनेट बैठक

सूत्रों के अनुसार मंत्रालयों के बंटवारे में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच कुछ अहम विभागों को लेकर मतभेद हैं। इसी कारण पहली कैबिनेट बैठक को टालना पड़ा है। जब तक विभागों का अंतिम रूप नहीं तय हो जाता, तब तक कैबिनेट एजेंडा तैयार नहीं हो सकता।

अब सभी की निगाहें आज होने वाली NDA नेताओं की बैठक पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि अगर आज किसी नतीजे पर पहुंचा जाता है, तो अगले 24 घंटों के भीतर नई बैठक बुलाने की घोषणा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here