कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह
पहले दिन 11 गाड़ियों की डिलीवरी हुई क्षेत्र वासियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
स्थानीय दोपहिया वाहन प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। कुसमुंडा में हीरो मोटोकॉर्प के एक नए और अत्याधुनिक शोरूम का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस नए शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल पूर्व मंत्री के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में स्थानीय ग्राहक उपस्थित रहे।

एजेंसी के मुख्य संचालक जाफर मेमन ने बताया कि इस शोरूम के खुलने से अब स्थानीय ग्रामीणों और शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण दोपहिया वाहन खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहाँ हीरो कंपनी की सभी नवीनतम मोटरसाइकिल और स्कूटर जैसे कि स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, पैशन और प्रीमियम रेंज के सभी वेरिएंट्स उचित दामों पर उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन के पहले ही दिन कई वाहनों की एडवांस बुकिंग और डिलीवरी भी की गई, जिससे ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
ग्राहकों के लिए विशेष सुविधाएं:
आसान फाइनेंस और ईएमआई: ग्राहकों की सुविधा के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड पर आसान फाइनेंस, कम डाउन पेमेंट और आसान किस्तों की सुविधा उपलब्ध है।







