Home अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर बरसाए बम: आधी रात तीन इलाकों पर...

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर बरसाए बम: आधी रात तीन इलाकों पर हमला, 10 की मौत — 9 बच्चे शामिल

51
0

Pakistan Airstrike in Afghanistan:
पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की ज़मीन को निशाना बनाया है। सोमवार देर रात पाकिस्‍तानी लड़ाकू विमानों ने खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की। इन हमलों में 10 लोगों की मौत हुई, जिसमें 9 मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

हमले के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भड़की हुई है। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान ने यह कार्रवाई करके इस्तांबुल में हुए सीजफायर समझौते की खुलेआम अनदेखी की है।
पाकिस्तान की सेना या उसके विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, खोस्त प्रांत के मुगलगई इलाके में रात करीब 12 बजे पाकिस्तानी विमानों ने एक घर को निशाना बनाया, जिसमें बच्चों समेत 10 लोगों की जान चली गई।

पेशावर में फिदायिन हमला, 6 की मौत

उधर पाकिस्तान में सोमवार शाम पेशावर के फ्रंटियर कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ। यह मुख्यालय सेना के कैंट इलाके के पास स्थित है। हमले में 6 लोग मारे गए, जिनमें 3 कमांडो और 3 हमलावर शामिल हैं। कई लोग घायल भी हुए।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर चादर ओढ़कर चौकी तक पहुंचा और वहां पहुंचते ही खुद को उड़ा लिया, जिससे मौके पर ही 3 पुलिसकर्मी मारे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here