Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड: अगले तीन दिनों तक शीत लहर के आसार,...

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड: अगले तीन दिनों तक शीत लहर के आसार, पारा 3 डिग्री तक गिर सकता है

127
0

रायपुर-

उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में तापमान में तेज गिरावट के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार रात से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और यह स्थिति 28 नवंबर तक बनी रह सकती है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज होने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

तापमान में जारी गिरावट की वजह से कई शहरों का पारा सामान्य स्तर से नीचे चला जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा में फिर बदलाव होने वाला है, जिसकी वजह से प्रदेश में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ सकती है।

प्रदेश का हाल: अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 8.5°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का एक बड़ा गिरावट का संकेत है। वहीं दुर्ग का तापमान 31.8°C तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए शीत लहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है, जबकि अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों की राय

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जाएगा और यह स्थिति 27–28 नवंबर तक बनी रह सकती है। इसके पीछे मुख्य कारण उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं हैं। 28 नवंबर के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत दिखाई देंगे।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
दिन का तापमान 16°C से 30°C के बीच रहने की संभावना है।
सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस की जा सकती है, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here