आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरोपी पुलिस हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ
कल दिनांक 25.11.25. क़ो आरंग मे हाईवेकिनारे स्थित लवली ढाबा जो विगत 2 दिन से बंद है । बंद ढाबा के पीछे स्टॉफ क़्वार्टर बना हुआ है जिसमें एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 25 से 30 साल की संदिग्ध अवस्था में लाश पायी गयी। शव के माथे पर चोट का निशान होने से हत्या प्रतीत होने पर मौके पर fsl टीम क़ो बुलाया गया

बंद ढाबा मे उपस्थित एकमात्र मिस्त्री चुनु टंडन पिता केशव टण्डन 35 वर्ष निवासी भाटापारा तुमगाँव जिला महासमुन्द क़ो संदेह के आधार पर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जिसने बताया कि वह जब ढाबा मे आया तो अज्ञात व्यक्ति ढाबा के पीछे स्टाफ क्वार्टर में था जिससे वहाँ से जाने की बात पर उसका विवाद हुआ और चुन्नू टण्डन ने लकड़ी के बत्ते से उसके सिर में मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है सम्भवतः किसी ट्रक का हेल्पर लग रहा है जो रुकने के लिये जगह ढूँढ रहा था ।अज्ञात मृतक की पहचान हेतु आसपास पतासाजी की जा रही है ।
पुलिस हत्या का प्रकरण के तहत अग्रिम कार्यवाही कर रही है
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है









