Home चर्चा में युवा नेता जवाहर यादव बने भाजपा मनेद्रगढ़ के नए मीडिया प्रभारी, यादव...

युवा नेता जवाहर यादव बने भाजपा मनेद्रगढ़ के नए मीडिया प्रभारी, यादव समाज के लिए गौरव का क्षण

48
0
मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
भरतपुर जनकपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनकपुर मंडल, जिला एमसीबी के युवा और गतिशील नेता जवाहर यादव को पार्टी का मनेंद्रगढ़ का नया सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति यादव समाज के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि मानी जा रही है। जवाहर यादव अपनी कम उम्र के बावजूद पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनकी कार्यकुशलता एवं ऊर्जा को ही इस जिम्मेदारी का आधार बनाया गया है।
इस नियुक्ति के साथ ही, भाजपा ने मनेद्रगढ़ जनकपुर क्षेत्र में अपनी मीडिया और जनसंपर्क रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि जवाहर यादव अपनी युवा ऊर्जा और नए विचारों से पार्टी की छवि निखारने तथा जनता तक उसके संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं और यादव समाज के लोगों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है और जवाहर यादव को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here