बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
जिला बीजापुर में पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों से लगातार जन-संवाद स्थापित किया जा रहा है। इन जन-संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को समझना, माओवादी गतिविधियों की वास्तविक स्थिति जानना तथा विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना है।
जन-संवाद के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा
ग्रामीणों की दैनिक समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना गया।
माओवादी गतिविधियों से उत्पन्न तनाव एवं चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गाँवों में चल रहे व प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
ग्रामीणों से माओवादी गतिविधियों से दूर रहने, तथा
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना
तत्काल पुलिस / सुरक्षा बलों को देने का आग्रह किया गया।
ग्रामीणों में बढ़ रहा है विश्वास
लगातार हो रहे जन-संवाद के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और सुरक्षा बलों के साथ आपसी समन्वय एवं सहयोग और मजबूत हुआ है। कई स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में शांति बनाए रखने और विकास को बढ़ावा देने के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।
आज के जन-संवाद कार्यक्रम
दिनांक 27/11/2025 को निम्न ग्रामों में सुरक्षा बलों द्वारा जन-संवाद आयोजित किए गए:
थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत — ग्राम मेटापाल
थाना ईलमिडी क्षेत्रान्तर्गत — ग्राम लंकापल्ली
थाना तारलागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत — ग्राम चन्दूर
थाना मोदकपाल क्षेत्रान्तर्गत — ग्राम पंगनपाल
थाना नेलसनार क्षेत्रान्तर्गत — ग्राम मुण्डेर
थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत — ग्राम तमोड़ी
सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से व्यापक संवाद स्थापित कर सुरक्षा, शांति एवं विकास के प्रति संयुक्त प्रतिबद्धता को दोहराया।









