Home चर्चा में सामान्य सभा में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

सामान्य सभा में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

26
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 28 नवंबर 2025/ जिला पंचायत सभा कक्ष में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के निर्देशन में जिला अधिकारियों के द्वारा विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किये। बैठक में विभिन्न विभागों के योजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की कार्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, वनाधिकार पट्टा वितरण, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, आंगनबाडी भवन निर्माण, महतारी वंदन योजना, बोर खनन एवं नल जल योजना के बेहतर क्रियान्वयन, किसानों के निजी भूमि पर वृक्षारोपण और तालाब निर्माण के विषयों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किये।
वन विभाग अंतर्गत क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा वितरण करने की चर्चा गई। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत सभी आश्रम एवं शालाओं में बेहतर शैक्षणिक सुविधा के साथ ही मध्यान भोजन की मैन्यू पर ध्यान आकृष्ट किया। शिक्षा विभाग की प्रगति की जानकारी के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने अवगत कराया कि जिले के सभी स्कूलों में पढ़ाई में कमजोर छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता मेें लेकर बेहतर रूप से शिक्षण प्रदाय किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी भवन निर्माण, महतारी वंदन योजना संबंधी चर्चा की गई। उघान विभाग अंतर्गत अवगत कराया गया कि किसानों के लिए फलदार वृक्षारोपण एवं फेसिंग तार किये जाने की योजना है। किसान सम्मान योजना एवं राशन वितरण पर चर्चा किया गया।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुल्लैया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति कविता कोरम, श्रीमति प्रीती आरकी, श्री लच्छूराम मोड़ियामी, श्री शंकरैया मड़वी, श्रीमती सामंतीन कोरसा, जनपद पंचायत अध्यक्ष भैरमगढ़ श्रीमती दसरी कोरसा, भोपालपटनम श्रीमती सरिता कुडेम, उसूर सुश्री पुर्णिमा तेलम के अलावा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here