रिपोर्ट-खिलेश साहू
भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरवानी में दिन के उजाले में एवं कुरूद थाना क्षेत्र के बगदेही गांव में रात भर तास जुआ के प्रेमी युवा वर्ग जगह बदल बदल कर कभी शमशान घाट तो कभी नाला के पार तो कभी खेत खलिहान तो कभी झुरमुट झाड़ियों के बीच मे तो कभी कोसमर्रा के नर्सरी में तो कभी डॉही नाला के पास तालाब किनारे ताश जुआ का महफ़िल सजा रहे हैं, जिसे पुलिस भी पकड़ नही पा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुरुद विधानसभा के ग्राम भेंडरवानी के एक युवक द्वारा जगह बदल बदल कर ताश जुआ का महफिल सजाए जा रहा है। जिसमें आसपास के युवा व ग्रामीण शामिल होते हैं सूत्रों की माने तो इस ताश जुआ में आसपास के गांव की युवा व बुजुर्ग जुआ खेलने शामिल होते हैं।
तो वही दूसरे ओर नाम न छापने के शर्त में बगदेही के ग्रामीणों ने हमें बताया कि हमारे ग्राम बगदेही में रात भर ताश जुआ का महफिल सजता है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से तास जुआ को बंद करने की मांग कर रहे हैं, अब देखना होगा कि स्थानीय लोगों की मांग पर पुलिस कब तक कार्रवाई कर पाती है।
जुआ केवल पैसे का खेल नहीं, बल्कि कर्ज, उगाही, अपराध से जुड़ा हो जाता है, और मासूम लोग आर्थिक व मानसिक रूप से प्रभावित होते हैं।









