Home छत्तीसगढ़ आज से लागू हुआ नया नियम: लाखों परिवारों को 200 यूनिट तक...

आज से लागू हुआ नया नियम: लाखों परिवारों को 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल की राहत

309
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आज से राहत की नई शुरुआत हो गई है। राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना लागू कर दी है। इस फैसले से लाखों परिवारों पर बिजली खर्च का बोझ कम होने जा रहा है।

विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना को लागू करने की घोषणा की थी। उनके अनुसार, 200 यूनिट तक खपत करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब आधा बिजली बिल देना होगा।
हालांकि, यदि कोई उपभोक्ता 201 यूनिट या उससे अधिक बिजली खर्च करता है, तो वह इस योजना के लाभ से वंचित रहेगा।

सरकार के अनुमान के मुताबिक, 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधे इस योजना का लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले करीब 6 लाख उपभोक्ताओं को भी अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिल सुविधा दी जाएगी।
इस एक वर्ष की छूट का उद्देश्य इन उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

गौरतलब है कि पिछले 1 अगस्त 2025 को राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती 400 यूनिट हाफ बिल योजना में संशोधन किया था और सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया था, जिससे अनेक परिवार प्रभावित हुए थे।
अब नई व्यवस्था के तहत फिर से सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट कर दी गई है, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ता राहत महसूस करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here