आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग
आरंग विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दिनेश शर्मा ने अपना जन्मदिन सादगी और आत्मीयता के साथ स्कूली बच्चों के बीच मनाया। रायपुर जिला कलेक्टर की नवाचारी पहल ‘आओ खुशियां बांटें’ से प्रेरित होकर उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला रविदास नगर आरंग में छात्रों को विशेष ‘न्योता भोज’ कराया।

निरीक्षण के दौरान बीईओ शर्मा ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पसंद जानी और अपने हाथों से उन्हें खीर, पूड़ी, केला,बिस्किट्स,चाकलेट परोसा। अधिकारियों के इस अपनत्व भरे व्यवहार से उत्साहित बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुस्कुराते हुए ‘थैंक्यू’ कहकर आभार जताया। शर्मा ने छात्रों को लगन से पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुवे बच्चों को कापी पेन भी उपहार में दिए।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीईओ दिनेश शर्मा ने कहा, “ये बच्चे ही हम सबकी पहचान और देश का वास्तविक भविष्य हैं। इनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।” इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन,संकुल समन्वयक गण प्रहलाद शर्मा,मनोज मुछावर,पोखन साहू,प्रफुल्ल मांझी एवं विक्की करमेले,योगेश्वर साहू,नोहर बांधे आदि एवं शालेय परिवार लता ध्रुव,मनहरण ध्रुव,यशवंत साहू,भूपेंद्र साहू की उपस्थिति रही।







