Home चर्चा में अन्नकुमारी स्थापना के साथ 11 दिवसीय लक्ष्मी जगार शुरू

अन्नकुमारी स्थापना के साथ 11 दिवसीय लक्ष्मी जगार शुरू

1
0

-जगार गायन के लिए बस्तर से गुरु गोमती सोनी आमंत्रित 

अर्जुन झा/जगदलपुर। नगर के रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड स्थित परदेसीन माता मंदिर परिसर में बुधवार से 11 दिवसीय लक्ष्मी जगह प्रारंभ हो गया है। अनुष्ठान स्थल पर सुबह अन्नकुमारी की विधिवत स्थापना की गई। फिर जगार गायन प्रारंभ हुआ। जगार गायन हेतु कारीतराई बस्तर निवासी गुरु माय गोमती सोनी और उनकी शिष्या कौशल्या सोनी को आमंत्रित किया गया है। ये 10 दिनों में 45 हजार पदों का गायन करेंगी।

परदेसीन माता मंदिर समिति और वार्डवासियों के सहयोग से आठवीं बार लक्ष्मी जगार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अनुष्ठान में वार्डवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बताया गया कि धान कटाई के बाद मां अन्नपूर्णा को सम्मान देने के उद्देश्य से बस्तर में लक्ष्मी जगार आयोजन करने की परंपरा है। मंगलवार को यहां कलश यात्रा निकल गई। वहीं बुधवार को मां अन्नकुमारी की विधिवत स्थापना की गई। इस मौके पर परदेसीन माता मंदिर समिति के संयोजक गोलू बघेल सिरहा और अर्जुन दास पुजारी उपस्थित रहे।

आज विद्या लक्ष्मी पूजन
बताया गया है कि गुरुवार 11 दिसंबर को विद्या लक्ष्मी पूजन होगा। 12 दिसंबर को धैर्य लक्ष्मी पूजा, 13 को धन लक्ष्मी पूजा, 14 को संतान लक्ष्मी पूजा, परदेशीन माता विवाह,15 को गजलक्ष्मी पूजा, परदेशीन माता मंदिर उद्घाटन, 16 को वीरा लक्ष्मी पूजा, 17 को मोक्ष लक्ष्मी पूजा, 18 को सौम्य लक्ष्मी पूजा जया लक्ष्मी पूजा एवं लक्ष्मी विवाह, 19 दिसंबर को कलश विसर्जन के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 21 दिसंबर को देवी और गुरुमाय को विदाई दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here