Home चर्चा में स्वच्छ भारत अभियान एस.बी.आई. संजीवनी की टीम ने बड़े बोदल में स्वच्छता...

स्वच्छ भारत अभियान एस.बी.आई. संजीवनी की टीम ने बड़े बोदल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। एस.बी.आई. संजीवनी की टीम ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय बड़े बोदल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, बच्चों ने स्कूल प्रांगण, कक्षाओं, खेल मैदान और आसपास के क्षेत्रों की सफाई में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्हें हाथ धोने की सही विधि, नाखून और व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच के बारे में जानकारी दी गई। सभी बच्चों और शिक्षकों ने स्वच्छता अपनाने और अपने परिवेश को स्वच्छ रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर, कचरा प्रबंधन जागरूकता के तहत अपशिष्ट को सूखा और गीला कचरा अलग करने के महत्व पर समझाइश दी गई। बच्चों ने स्वच्छता से जुड़े पोस्टर चित्र और नारे बना कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्हें उनके मौलिक अधिकार के बारे में भी जागरूक किया गया।
ग्राम की महिलाओं और बालिकाओं को माहवारी के संबंध में वीडियो के माध्यम से जागरूक किया गया और सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। एस.बी.आई. की टीम ने वेक्टर जनित बीमारियों के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूक किया।इस अभियान में कुल 167 बच्चों, ग्रामवासियों, स्कूल शिक्षकों, सरपंच और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एस.बी.आई. संजीवनी टीम बस्तर की पहल सराहनीय रही।
इस दौरान सरपंच श्रीमती सम्बती नाग, सचिव श्री कमलसिंह कश्यप, प्रधान अध्यापक कुलेश्वरी कश्यप जी साथ ही जिला समन्वयक सूरज पटनायक , डॉक्टर विभाष ओझा, डाक्टर मरकाम , फार्मासिस्ट रवींद्र पोयाम, लैब टेक्नीशियन पल्लवी पांडे , स्टाफ नर्स सनबारी बघेल , तथा पायलट अशोक बघेल आदि उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here