सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी, रसीली गाजर आसानी से मिलने लगती है। गाजर न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आमतौर पर लोग इससे गाजर का हलवा बनाते हैं, लेकिन अगर आप वही स्वाद बार-बार खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें।
आज हम आपके लिए लाए हैं गाजर की बर्फी की आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी, जिसे आप घर आए मेहमानों के लिए भी परोस सकते हैं।
गाजर की बर्फी के लिए सामग्री
गाजर – 3 कप (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
फुल क्रीम दूध – 1 कप
मिल्क पाउडर – 1 कप
चीनी – ¾ कप (स्वादानुसार)
देसी घी – 4 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) – बारीक कटे हुए
बनाने की विधि
1. गाजर पकाएं
सबसे पहले कुकर या गहरी कढ़ाही में कटी हुई गाजर और दूध डालें। गाजर को तब तक पकाएं जब तक वे पूरी तरह नरम न हो जाएं। कुकर में 2 सीटी काफी रहेंगी।
2. पेस्ट तैयार करें
गाजर ठंडी होने पर मिक्सर में डालें और अपनी पसंद के अनुसार दरदरा या स्मूद पेस्ट बना लें।
3. मिश्रण भूनें
अब कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें गाजर का पेस्ट डालें। मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 5–7 मिनट तक भूनें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए।
4. मीठा स्वाद जोड़ें
इसके बाद मिल्क पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर कढ़ाही छोड़ने न लगे।
5. फ्लेवर और सजावट
अब इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्का सा मिक्स करें।
6. बर्फी सेट करें
एक प्लेट या ट्रे में हल्का सा घी लगाएं और तैयार मिश्रण को उसमें समान रूप से फैला दें। ऊपर से थोड़ा ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का दबाएं।
7. कटिंग
बर्फी को ठंडा होने दें। जब यह अच्छी तरह सेट हो जाए, तब मनचाहे आकार में काट लें।
अगर आप बर्फी को और रिच बनाना चाहते हैं, तो चीनी की जगह हल्की मात्रा में कंडेंस्ड मिल्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं।









