Home कोंडागांव केशकाल में एनएच-30 का उन्नयन कार्य मुख्य बाजार तक पहुंचा, बढ़ा ट्रैफिक...

केशकाल में एनएच-30 का उन्नयन कार्य मुख्य बाजार तक पहुंचा, बढ़ा ट्रैफिक जाम — नगरवासियों की बढ़ी परेशानी

51
0

केशकाल संवाददाता : विनीत पिल्लई

केशकाल नगर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर जारी सड़क उन्नयन एवं मरम्मत कार्य अब मुख्य बाजार क्षेत्र तक पहुंच चुका है। कार्य के इस चरण में प्रवेश करते ही नगर में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने लगी है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य बाजार होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। सड़क कार्य के चलते मार्ग संकरा हो गया है, वहीं भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई है। जाम में फंसे वाहनों के कारण स्कूली बच्चे, मरीज, व्यापारी एवं दैनिक यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

प्रशासन द्वारा पहले ही वैकल्पिक मार्ग (डाइवर्जन रूट) निर्धारित किए जा चुके हैं, लेकिन कई वाहन चालक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब आवश्यकता है कि प्रशासन द्वारा बनाए गए रूट का सख्ती से पालन कराया जाए और भारी वाहनों को नगर क्षेत्र से बाहर डायवर्ट किया जाए, ताकि सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकराल हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए, संकेतक बोर्ड लगाए जाएं और भारी वाहनों के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

फिलहाल सड़क उन्नयन कार्य नगर के विकास के लिए आवश्यक है, लेकिन इसके साथ-साथ जनसुविधा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here