विमल सोनी –
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मालीबाड़ी में 25 सितंबर को ‘नमामी भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संस्कार से समृद्ध राष्ट्र निर्माण’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।
संगोष्ठी में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रबोध जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्कारवान पीढ़ियों के निर्माण और नैतिक मूल्यों की भूमिका पर भी चर्चा होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप तथा विशिष्ट अतिथि आनंद नगर कर प्रभारी एवं नगर संयोजक धर्म जागरण रहेंगे। संस्था प्रमुख सुनील जायसवाल, व्यवस्थापक मुकेश श्रीवास्तव, प्राचार्य तथा अध्यक्ष प्रमोद विक्की अग्रवाल कार्यक्रम के आयोजक एवं निवेदक हैं।
संगोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया जाएगा कि मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का होना आवश्यक है। परिवार को संस्कारों की पहली पाठशाला बताते हुए युवाओं में राष्ट्रभाव विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार रखा जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में देशभक्ति, संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना है।







