Home खेल टी20 में भारत का दबदबा कायम: साउथ अफ्रीका को हराकर 3-1 से...

टी20 में भारत का दबदबा कायम: साउथ अफ्रीका को हराकर 3-1 से सीरीज जीत, लगातार 8वीं टी20 सीरीज पर कब्जा

124
0

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। शुक्रवार को खेले गए निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया। इसके साथ ही भारत ने लगातार आठवीं टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी कायम किया।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या की शानदार अर्धशतकीय पारियों ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने 42 गेंदों पर 73 रन, जबकि हार्दिक पंड्या ने महज 25 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी खेली। संजू सैमसन ने 37 और अभिषेक शर्मा ने 34 रन का योगदान दिया।

हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है। तिलक और पंड्या के बीच चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों पर 104 रन की अहम साझेदारी हुई।

232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। क्विंटन डी कॉक ने 35 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह को 2 सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here