Home चर्चा में भोपालपटनम में आज भव्य हिंदू सम्मेलन, संतों की शोभायात्रा

भोपालपटनम में आज भव्य हिंदू सम्मेलन, संतों की शोभायात्रा

5
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 
भोपालपटनम। नगर में आज शनिवार को हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता की अपील की गई है।

सम्मेलन का आयोजन मिनी स्टेडियम भोपालपटनम में किया गया है। शिव मंदिर से सभा स्थल तक संतों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें संत महात्माओं के साथ नाच पार्टी एवं धार्मिक झांकियां शामिल रहेंगी। सभा स्थल पर संतों का सम्मान, प्रेरक प्रवचन कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक नृत्य-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन के साथ किया जाएगा।समिति ने समस्त हिंदू समाज से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। सम्मेलन के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here