Home कोरबा झुग्गी-झोपड़ी की आवाज़ को मिली नई ताकत — राजेश यादव बने प्रदेश...

झुग्गी-झोपड़ी की आवाज़ को मिली नई ताकत — राजेश यादव बने प्रदेश सह संयोजक

25
0
कोरबा संवाददाता – हेमचंद सोनी
गेवरा-दीपका भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों की आवाज़ को और अधिक बुलंद करने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय पवन साय जी ने राजेश यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।
       श्री राजेश यादव झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के दर्द, संघर्ष और जरूरतों को नज़दीक से समझते हैं। यही कारण है कि उनकी पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में है, जो योजनाओं की चर्चा मंच से नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत के साथ करता है।
राजेश यादव वर्षों से गरीब, श्रमिक एवं झुग्गीवासियों के हक के लिए आवास, बिजली, पानी, सड़क, राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं। जनहित के मुद्दों पर उन्होंने आंदोलनात्मक एवं संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है, जिससे अनेक समस्याओं का समाधान भी संभव हुआ।
उनकी यह नियुक्ति स्पष्ट संदेश देती है कि भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि विकास का केंद्र मानती है और जमीन से जुड़े, संघर्षशील कार्यकर्ताओं को ही नेतृत्व सौंपती है।
नियुक्ति की खबर से प्रदेश भर के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने इसे झुग्गीवासियों की आवाज़ को संगठन में सम्मान मिलने की संज्ञा दी है और विश्वास जताया है कि राजेश यादव के नेतृत्व में यह प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here