Home चर्चा में बोड़नपाल में अस्थि रोग निवारण एवं जनरल जांच शिविर का आयोजन

बोड़नपाल में अस्थि रोग निवारण एवं जनरल जांच शिविर का आयोजन

2
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बस्तर। बस्तर ब्लॉक एस. बी. आई. फाउंडेशन एवं परिवर्तन समाज विकास समिति ने ग्राम पंचायत बोड़नपाल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर अस्थि रोग निवारण एवं जनरल जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य अस्थि रोग एवं जनरल रोग निवारण करना था।शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत बोड़नपाल सरपंच श्रीमती रायमति मौर्य, उपसरपंच सुखलाल बघेल, सचिव धनुर्जय नाग, प्रधान अध्यापक मोती लाल सेवता एवं ग्राम पंचायत के सभी पंचगण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस स्वास्थ शिविर में आस पास के गांवों के कुल 251 ग्रामीणों ने स्वास्थ शिविर लाभ प्राप्त किया एवं 71 हितग्राहियों का लैब जांच किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टर एवं स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की अस्थि रोग एवं सामान्य बीमारियों की जांच कर आवश्यक उपचार कर फार्मासिस्ट के द्वारा दवाई वितरण किया गया।
शिविर में डॉक्टर परवेश मिश्रा एम. डी., एम. बी. बी.एस.डॉक्टर विभाष ओझा, डॉक्टर शुभंकर साहा, डॉक्टर हिरमा मरकाम सहित अनुभवी चिकित्सको ने अपनी सेवाएं दीं।
इस दौरान कार्यक्रम में खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा निरीक्षण में आए बस्तर से श्री राजेंद्र बघेल बी.पी.एम., अनीता कश्यप आर.एच.ओ, के एल माहेश्वरी सुपरवाइजर, श्रीमती जे मंडावी बी. इ.टी.ओ., श्रीमती वी.आर. मंडावी एल.एच.वी. उपस्थित रहे। साथ ही इस कार्यक्रम में संजीवनी टीम जगदलपुर से जिला समन्वयक श्री सूरज पटनायक, फार्मासिस्ट रवींद्र, लैब टेक्नीशियन पल्लवी पांडे, स्टाफ नर्स सनबारी तथा पायलट अशोक बघेल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here