Home कोरबा जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या, केशलपुर में सनसनी – हमलावर...

जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या, केशलपुर में सनसनी – हमलावर फरार, इलाके में तनाव

657
0

कोरबा –

कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशलपुर में जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जनपद सदस्य अक्षय गर्ग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए केशलपुर पहुंचे थे। इसी दौरान ब्लैक कलर की कार से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद डायल 112 की सहायता से अक्षय गर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, इस हत्या के विरोध में चक्का जाम की तैयारी चल रही है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और मृतक के निवास स्थान पर एकत्र हो गए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र कटघोरा शहर को बंद कर दिया गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं कोरबा एसपी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर है।

अक्षय गर्ग न केवल जनपद सदस्य थे, बल्कि वे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी हत्या से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक के साथ-साथ गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here