दंतेवाड़ा | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के शदाब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम अंतर्गत अटल परिसर दंतेवाड़ा में भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण,युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर के साफ सफाई का कार्य किया गया | तत्पश्चात अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में भी जनप्रतिनधि व भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए | भाजपा कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया । विधायक चैतराम अटामी ने कहा की श्रद्धेय अटल जी भारतीय जनता पार्टी के कोटिश: कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जननायक, संवेदनशील कवि, प्रभावी वक्ता रहे और भारत रत्न से अलंकृत देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी और आपकी पावन स्मृतियाँ सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सत्यनारायण महापात्र,पिंटू उइके,राकेश कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य कमला विनय नाग,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री रामु नेताम,दुर्गा सिंह चौहान,नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष जय भंसाली,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खिरेंद्र ठाकुर, नगरपालिका दंतेवाड़ा उपाध्यक्ष गुप्त कैलाश मिश्र,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री सोमड़ू कोर्राम,पार्षद श्रवण कड़ती,पार्षद चंदन ध्रुव,मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर,लक्ष्मी यादव,तिलेस्वरी नागेश,राधा गुप्ता,राजेश बोरबन,मंडल मंत्री डे नारायण ठाकुर,मंडल कोषाध्यक्ष गौतम भाटी,पार्षद अनीता शर्मा,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री निखिल नाग,भूपेंद्र निर्मलकर,सुमित ओयामी,बृजेश राणा,प्रियंका बेहरा,सूरज ठाकुर,अंबुज परोहा,आर्यन शर्मा,दीपेश पटेल,भावना परघनीया,अनुष्का नाग, शिवेंद्र पटेल,अय्यूब खान,राहुल सोनवानी,गौरव भवानी समेत सभी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।









