पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
नगरपालिका द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका द्वारा स्थापित अटल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया एवं उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री राकेश जालन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका योगदान केवल छत्तीसगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और सुशासन का प्रतीक रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी जी, मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी श्रीवास, पूर्व अध्यक्ष अरुणा जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर, अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के अध्यक्ष श्री शारदा चरण पसारी, पार्षद मनीष श्रीवास, पार्षद देवी सिंह, पार्षद कुलदीप शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम निवास तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष नीरज जैन सहित नगरपालिका के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।









