बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी झलक दिखाई है। खास मौके पर कैटरीना ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की, जिसने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी।
फोटो में कैटरीना बेहद सॉफ्ट और ग्लोइंग अंदाज़ में नजर आ रही हैं। उनके साथ पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और परिवार के अन्य सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। सभी ने क्रिसमस थीम के मुताबिक सैंटा कैप पहन रखी है और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

कैटरीना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में प्यार, खुशी और शांति की कामना की। हालांकि इस प्यारी फैमिली फोटो में एक कमी फैंस को खल गई—नवजात बेबी की झलक नहीं दिखी। इसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार पूछते नजर आए, “बेबी कौशल कहां है?”
गौरतलब है कि कैटरीना ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है और यह पोस्ट मां बनने के बाद उनका पहला सोशल मीडिया अपडेट माना जा रहा है। फैंस इस नई जर्नी में कैटरीना को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और जल्द ही नन्हे मेहमान की झलक का इंतजार कर रहे हैं।









