बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
=विदेश से पार्सल आने का झांसा देकर की थी 50 लाख की गई थी ऑनलाइन ठगी =
जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में करीब तीन साल पहले हुई 50 लाख रुपए की सायबर ठगी के एक बड़े मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस केस में बिहार के दो आरोपियों को पकड़ा गया है।
मामला सन 2023 का बताया गया है। किरंदुल थाना क्षेत्र के एक पीड़ित व्यक्ति को फोन कॉल आया कि आपके नाम पर विदेशी मुद्रा से भरा एक पार्सल आया है। पार्सल लेने के लिए आपको कस्टम चार्ज, इन्कमटैक्स, सीबीआई चार्ज की राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। इस तरह का झांसा देकर आरोपियों ने उस व्यक्ति से एक माह के भीतर करीब 50 लाख रुपए अपने खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिए। इसके बाद भी जब पीड़ित को पार्सल नहीं मिला, तो उसने किरंदुल थाने में रिपोर्टर दर्ज कराई।. पुलिस ने धारा 420 और 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू करदी। दंतेवाड़ा पुलिस दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन के मार्गदर्शन एवं सायबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में प्रार्थी से पूछताछ कर एवं बैंकिंग संबंधी जानकारियां जुटाई गईं। जांच में पता चला कि पीड़ित को जो कॉल आया था, वह बिहार के चंपारण क्षेत्र से था। इसके बाद किरंदुल थाने के निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में संयुक्त टीम बना कर बिहार राज्य रवाना की गई। फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर 2 आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अरविंद कुमार पिता दीपक चौधरी, उम्र 25 वर्ष निवासी बंगली कालोनी गली नंबर 03 छतौनी, थाना छतौनी, जिला पूर्वी चम्पारण बिहार तथा विद्या कुमार पिता राजेन्द्र साहनी उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 शिवमंदिर के पास, जौकटिया, थाना मझौलिया, जब्कटिया, पश्चिम चम्पारण बिहार को दंतेवाड़ा पुलिस ने पकड़ा है ।आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने लगातार नगरवासियों और ग्रामीणो से मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने की अपील की है।









