Home चर्चा में बीजापुर के CRPF अधिकारी बने KBC के करोड़पति

बीजापुर के CRPF अधिकारी बने KBC के करोड़पति

5
0

इंस्पेक्टर बिप्लव बिश्वास ने जीता 1 करोड़ रुपए, सीजन-17 के दूसरे विजेता बने
अमिताभ बच्चन के साथ डिनर का भी मिलेगा मौका

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के इंस्पेक्टर बिप्लव बिश्वास ने लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सीजन-17 में 1 करोड़ रुपए की बड़ी राशि जीतकर इतिहास रच दिया है। वे इस सीजन के दूसरे प्रतिभागी हैं, जिन्होंने करोड़पति बनने का गौरव हासिल किया है।
बिप्लव बिश्वास ने अपनी सूझबूझ, आत्मविश्वास और सामान्य ज्ञान के दम पर कठिन सवालों का सही जवाब देते हुए यह मुकाम हासिल किया। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनकी सफलता की सराहना की और उन्हें जीत की बधाई दी।
क्रोड़पति बनने के साथ ही बिप्लव बिश्वास को अमिताभ बच्चन के साथ डिनर करने का विशेष अवसर भी मिलेगा, जो KBC की परंपरा का हिस्सा है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि CRPF और बीजापुर जिले में खुशी का माहौल है। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी मंच पर सफलता पाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here