सारंगढ़ संवाददाता अशोक मनहर
सरसीवा= पूर्व खाद्य मंत्री एवं विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय उनसे भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने पहुँचे। इस दौरान श्री पाण्डेय ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने गिरौदपुरी स्थित सतनाम पंथ के प्रमुख तीर्थ गुरु घासीदास तपोभूमि के पावन जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी छात्रावास अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीगढ़ श्री भरत जाटवर जी उपस्थित रहे।







