Home चर्चा में राज्यपाल द्वारा मिली कंप्यूटर की सौगात राज्यपाल महोदय का आकांक्षी विकासखंड लखनपुर...

राज्यपाल द्वारा मिली कंप्यूटर की सौगात राज्यपाल महोदय का आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के प्रति विशेष सरोकार।

68
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
रायपुर राजभवन में दिनांक 2.1 .26 महामहिम राज्यपाल श्री रामेन डेका जी द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लखनपुर को डिजिटल शिक्षा की दिशा में सक्षम बनाने हेतु 5 कंप्यूटर सिस्टम प्रदान किए गए।
इस अवसर पर माननीय महोदय ने लखनपुर कस्तूरबा में बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में पुनः कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आगमन की इच्छा व्यक्त की गई*
विदित हो कि दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को माननीय पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में माननीय राज्यपाल महोदय आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा हेतु लखनपुर आए थे, जहां उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भ्रमण कर अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद किया एवं बेहतर डिजिटल शिक्षा हेतु कंप्यूटर सिस्टम प्रदान करने की घोषणा की थी, जो आज साकार हुई। माननीय मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी द्वारा छात्रावास की इन छात्राओं के विकास हेतु निरंतर सहयोग करते हुए ने इन्हें आगे बढ़ाये जाने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह को रायपुर राजभवन में आमंत्रित कर स्वयं अपने हाथों से यह सामग्री प्रदान की गई। जो विद्यालय के प्रति माननीय राज्यपाल महोदय के बृहद सोच को अभिव्यक्त करता है। विद्यालय की इस सफलता में जिले के कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी महोदय डॉ. दिनेश झा एवं जिला मिशन समन्वयक श्री सर्वजीत पाठक जी कामहत्वपूर्ण योगदान रहा है
बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए यह एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम है। अधीक्षिका अनुराधा सिंह एवं समस्त स्टाफ तथा सभी छात्राओ द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है
अधीक्षिका द्वारा विद्यालय एवं छात्राओ के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि अब हमारी जिम्मेवारी और भी ज़्यादा बढ़ जाती हैं हम अपने पूरे स्टाफ एवं टीम के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में हर सम्भव प्रयास कर के बेहतर रिजल्ट देंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here