Home चर्चा में शहीद अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात शिशु का शव

शहीद अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात शिशु का शव

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= समय से पहले हो गया था बच्चे का जन्म =
दल्ली राजहरा। स्थानीय शहीद अस्पताल के बाथरूम में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12:30 बजे बाथरूम की सफाई के दौरान अस्पताल के सफाई कर्मी ने नवजात शिशु का शव देखा। घटना की जानकारी तत्काल शहीद अस्पताल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मृत नवजात शिशु के संबंध में पूछताछ की, लेकिन अस्पताल के किसी भी मरीज व अन्य के द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नगर पालिका के सहयोग से नवजात का कफन-दफन कराया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजात शिशु लगभग सात माह का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा शहीद अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात शिशु को किन परिस्थितियों में अस्पताल के बाथरूम में छोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here