Home चर्चा में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी से युवा नेता पीयूष मिश्रा की...

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी से युवा नेता पीयूष मिश्रा की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुआ मार्गदर्शन

5
0
रायपुर:
रायपुर स्थित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, आदरणीय श्री अजय जामवाल जी से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्री पीयूष मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
भेंट के दौरान श्री अजय जामवाल जी ने युवा नेतृत्व की भूमिका, कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के मूल मंत्रों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुंचती है।
युवा नेता पीयूष मिश्रा ने संगठन महामंत्री जी से प्राप्त मार्गदर्शन को अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और दिशा-निर्देश संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here