Home चर्चा में नुक्कड़ नाटक से गूंजा संदेश—टीबी मुक्त, नशामुक्त भारत की ओर बढ़े कदम

नुक्कड़ नाटक से गूंजा संदेश—टीबी मुक्त, नशामुक्त भारत की ओर बढ़े कदम

5
0

-सेवा संकल्प अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया स्वस्थ एवं विकसित भारत का संदेश

बीजापुर, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत एवं नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय शहीद वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीजापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा नगरपालिका परिषद प्रांगण में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक किया। प्रभावी प्रस्तुति के जरिए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने स्वस्थ समाज को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश की सराहना की। आयोजन का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से टीबी मुक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता पैदा करना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक सुश्री बीना करपाल, रविन्द्र सिंह राजावत, प्रमोद कुर्रे एवं सुश्री मंजू कुड़ियाम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंशीलाल नुरुटी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here