Home मनोरंजन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा, 32 दिनों की कमाई से...

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा, 32 दिनों की कमाई से हिले बड़े रिकॉर्ड

186
0

नई दिल्ली। भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुरंधर की रफ्तार अब थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही हो, लेकिन विदेशी बाजारों में यह स्पाई थ्रिलर अब भी मजबूती से टिकी हुई है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

शाहरुख खान की जवान का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड पार करने के बाद अब धुरंधर की नजर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल पर टिकी है। सवाल यही है कि क्या यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाएगी?

32 दिनों में दुनिया भर से जबरदस्त कमाई

फिल्म की कामयाबी का सबसे बड़ा कारण इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ माना जा रहा है। धुरंधर ने भले ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की ओपनिंग की हो, लेकिन दर्शकों की सराहना ने इसे रिकॉर्डतोड़ ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 32 दिनों में दुनियाभर से करीब 1247 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सिर्फ सोमवार को ही विदेशों में फिल्म ने लगभग 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब तक ओवरसीज मार्केट से फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 282 करोड़ रुपये हो चुका है, जो इसे अब तक की सबसे सफल फिल्मों की सूची में शामिल करता है।

‘दंगल’ के रिकॉर्ड से अब भी दूरी

हालांकि धुरंधर ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन दंगल को पछाड़ने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए धुरंधर को अब भी करीब 728 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वर्ल्डवाइड बिजनेस करना होगा।

भारत में कैसी रही कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन अब स्थिर होता नजर आ रहा है। अब तक फिल्म ने भारत में 820.30 करोड़ रुपये का नेट और करीब 968.48 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 32वें दिन फिल्म ने देश में लगभग 4.5 करोड़ रुपये कमाए, जो अब तक का सबसे कम एकदिवसीय कलेक्शन रहा।

इसके बावजूद, धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जो इतिहास रचा है, वह इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here