कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़:- कोरबा जिले के ग्राम पंचायत धनगांव (कोसगाईगढ़) में माँ कोसगाई दाई की असीम अनुकंपा से नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर 5 जनवरी 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सहयोग से यह रंगारंग आयोजन आयोजित किया गया , जिसमें डांस, नाटक, चुटकुला, शायरी, गीत एवं कविता प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस कर्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेश सिंह कंवर सरपंच ग्राम पंचायत धनगांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशिल्या विश्वनाथ कंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, कोरबा, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02 गायत्री मँझवार, रफीक मेमन पप्पू जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07, राममूरत कंवर पूर्व जिला महासचिव, छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, कोरबा, हरिशंकर यादव मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गढ़उपरोड़ा मंडल, उत्तरा सिंह तंवर भाजपा मंत्री गढ़ उपरोड़ा मंडल, कृष्णा दास महंत भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी, उपन सिंह कंवर सरपंच ग्राम पंचायत जामबहार, लक्ष्मी सिंह तंवर उपसरपंच पति ग्राम पंचायत धनगांव, जवाहर सिंह तंवर, अमृतलाल तंवर, संजय कंवर, रोहणी प्रकाश यादव आवास मित्र धनगांव एवं समस्त नागरिक गण और अतिथियों का पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला से स्वागत किया गया, सभी अतिथियों ने फीता काट कर एवं मां सरस्वती के पूजा पाठ करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

डांस प्रतियोगिता समिति
अध्यक्ष – शिवराज कंवर
उपाध्यक्ष – सुखदेव देवांगन
सचिव – राजेश कंवर
कोषाध्यक्ष – सुरेश कंवर
मंच संचालन – मणिन्द्र देव, राम सिंह
🛡️संरक्षण मंडल
आयोजन को सफल बनाने हेतु वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है, जिनमें प्रमुख रूप से—
रफीक मेमन, पप्पू खान (जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07),
लक्ष्मी तंवर (उपसरपंच), अशोक तंवर, जगेश्वरी, राजकुमारी, कुन्ती बाई (पंच),
गुरोत्तम देवांगन (रोजगार सहायक), राजु कुमार देवांगन,
कंचराम मझवार (पूर्व सरपंच), जगतराम मझवार (पूर्व जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02),
संतलाल (सचिव), अर्जुनदास, संजय, सुधनवा (जनरल स्टोर),
चंदनसाय मझवार भूत पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत धनगांव, जवाहर सिंह तंवर, नारायण सिंह कंवर,
रामकुमार, अमृतलाल, राम सिंह, शिवनंदन सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।
⚖️ निर्णायक मंडल (जजमेंट)
प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया —
हरिसिंह कंवर (शिक्षक)
शत्रुहन सिंह कैवर्त (शिक्षक)
प्रकाश कंवर (शिक्षक)
प्रथम पुरस्कार – हमर छत्तीसगढ़ के धरोहर ग्रुप भंवरखोल
₹7001/- एवं शील्ड ।
द्वितीय पुरस्कार – नरसिम्हा ग्रुप मड़वारानी ₹5001/- एवं शील्ड।
तृतीय पुरस्कार – वंदेमातरम् ग्रुप रतनपुर ₹2501/- एवं शील्ड।
चतुर्थ पुरस्कार – स्वाग ब्वॉयस ग्रुप सारंगगढ़ ₹1001/एवं शील्ड।
सांस्कृतिक महोत्सव 2026 नववर्ष को उल्लास, उत्साह और कला–संस्कृति के रंगों से सराबोर करने वाला कार्यक्रम रहा।







