Home चर्चा में पुरानी पेंशन सत्याग्रह तूता में आरंग के सैकड़ों शिक्षक शामिल

पुरानी पेंशन सत्याग्रह तूता में आरंग के सैकड़ों शिक्षक शामिल

7
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग -2अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के बैनर तले प्रथम सेवा गणना कर पुरानी पेंशन एवं टेट की बाध्यता से मुक्ति की माँग को लेकर धरना स्थल तूता में एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के कोने कोने से आए हजारों शिक्षक शामिल हुए इसी कड़ी में विकासखण्ड आरंग प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान, अध्यक्ष हरीश दीवान, जितेंद्र शुक्ला,शिक्षक कल्याण संघ जिलाध्यक्ष कुम्भज सोनवानी, टीकाराम साहू,जग्गूराम साहू, युवराम साहू, मनीराम साहू, नरेश कोसले, हेमलाल वर्मा श्रवण डहरिया, गंगा प्रसाद सेन,आत्माराम निषाद,दिलीप चंद्राकर, खेदूराम चंद्राकर, लीलाधर साहू,ठाकुर राम साहू, हेमंत साहू सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक पेंशन सत्याग्रह में शामिल हुए पेंशन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी की तरह है किंतु शासन द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों की पूर्व सेवा को शून्य घोषित कर संविलयन तिथि 1जुलाई 2018को आधार मानते हुए पेंशन दिया जा रहा है जो ऊँट के मुँह में जीरा के समान है इस महंगाई की दौर में इन शिक्षकों को प्राप्त 2500—- 2700 की पेंशन राशि से एक सम्मान जनक जीवन तथा परिवार का भरण पोषण संभव नहीं है सेवानिवृत्त शिक्षकों को वृद्धावस्था में कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है परिवार के साथ साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ता है महंगी चिकित्सा के चलते इतनी कम पेंशन से जहाँ अपना परिवार चलाना बहुत कठिन है वहीं महंगी चिकित्सा के चलते समय पर समुचित चिकित्सा नहीं मिलने से सेवानिवृत्त कर्मचारी मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने तहसीलदार के माध्यम से राज्य शासन से पुरानी पेंशन की माँग की है संघ ने संवाद का रास्ता अपनाकर गांधीवादी तरीके से शासन के समक्ष अपनी मूलभूत समस्याओं व मांगो को रखा है संघ ने चेताया है कि यदि मांगो पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तो शिक्षक कल्याण संघ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here