संवाददाता – निलेश सिंह
लोरमी:
सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई लोरमी ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्रीमती मनीषा पाटले को राज्य शासन के VSK ऐप को लेकर प्रमुख ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर के नेतृत्व में यह ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम से भेजा गया।फेडरेशन ने VSK ऐप डाउनलोड कर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के विरोध के साथ-साथ सर्विस बुक संधारण, जीपीएस पासबुक संधारण, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के दिवसों को अर्जित अवकाश के रूप में दर्ज करने, तथा शिक्षकों के अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश व अन्य अवकाशों पर ऑनलाइन-ऑफलाइन पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

BEO महोदया से इन सभी शिक्षक हित संबंधी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, जितेंद्र कुमार वैष्णव, आशीष जायसवाल, रामायण राजपूत, सुलभ त्रिपाठी, सतीश राजपूत, नरेश दुबे, प्रेम जायसवाल, मनोज खुशराम, भुवनेश्वर यादव, ओम प्रकाश साहू, विनोद कुर्रे, संस्कार साहू, ओम प्रकाश ध्रुव, ईश्वर साहू, संवेद्र खांडेकर, आशुतोष मिश्रा, परस राठौर, चैन सिंह पोर्ते, राहुल श्रीवास्तव, द्वारिका कश्यप, अरविंद पाण्डेय, कृष्ण कुमार सोनी, नाजिर खान, टीकाराम साहू सहित अनेक सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।









