रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय मंत्री माननीय श्री जितेंद्र सिंह परिहार जी का मां महामाया की पावन नगरी में शुभागमन हुआ जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती के पावन अवसर पर सिद्धि विनायक मंदिर रतनपुर में महंत दिव्यकांतदास जी महाराज जी ने उनका दुशाला भेंटकर अभिनंदन एवं स्वागत किया भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन पश्चात माननीय क्षेत्रीय मंत्री जी आदिशक्ति मां महामाया देवी के दिव्य प्रांगण में उपस्थित हुए एवं उन्होंने मां महामाया का दर्शन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन पश्चात मंदिर प्रांगण मे मां महामाया के दिव्य इतिहास को सुनकर वं मंदिर के स्थापत्य कला एवं वास्तुकला को देखकर वे अभिभूत हो उठे.. मंदिर आगमन पर सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने उनका आत्मीय स्वागत किया. इस अवसर पर सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय रतन चक्रधर जी, श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, सर्वज्ञ श्रीवास्तव, एवं सज्जन जी उपस्थित रहे










