आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आगामी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों एवं उनकी कार्ययोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
यह बैठक राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री आदरणीय श्री शिवप्रकाश जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विभिन्न सेवा गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल जी, संगठन मंत्री श्री पवन साय जी सहित समस्त मंत्रीगण, विधायकगण एवं प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।







