Home कोरबा स्कॉर्पियो वाले ने बाइक सवार को मारी टक्कर

स्कॉर्पियो वाले ने बाइक सवार को मारी टक्कर

451
0

कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास

कोरबा न्यूज 36गढ़ :– अजगर बहार से कोसगई जाने वाले रास्ते में धनगांव के कोसम नाला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक सी.जी. 10 बी. एक्स 5783 ने मोटर साइकिल सी.जी. 12ए.एल 3530 को जोरदार टक्कर मारी जिसमें मोटर साइकिल में सवार दो व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल हैं, अशोक कुमार पिता हीरा सिंह उम्र 20 वर्ष जिनका के पैर टूट गया है,कोमल सिंह पिता मुकुंद श्याम उम्र 21 वर्ष स्कॉर्पियो इतना तेज रफ्तार में था कि मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए लगभग 200 मीटर खेत में जाकर रुकी।

राहगीर के मदद से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजगरबहार अस्पताल ले जाया गया, दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोट लगने के कारण दोनों घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया है।
राहगीरों ने बताया कि स्कॉर्पियो में लगभग 7 से 8 व्यक्ति सवार थे और स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here