Home चर्चा में कोसमी में मनाया गया गोड़धन मेला पर्व

कोसमी में मनाया गया गोड़धन मेला पर्व

49
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी में देवी आराधना और लोक संस्कृति के रंगों में रंगा उत्सव दियारी, गोरधन मेला का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
आज ग्राम पंचायत कोसमी में दियारी त्यौहार के बाद मनाया जाने वाला गोरधन मेला (गोड़धन) बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देवी धामी डांडपाट की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें पूरे गांव ने सहभागिता निभाई। सियान सजन एवं ग्रामीणों ने मिलकर गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की।कार्यक्रम में गांव के सरपंच नीलम कश्यप, पंच, कोटवार, पुजारी एवं पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सभी ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोड़दन पर्व मनाकर आपसी एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here