Home चर्चा में नगदी एवं मोबाइल झपटमारी के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार

नगदी एवं मोबाइल झपटमारी के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार

20
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल

अंबिकापुर –

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कूटी एवं 500 रुपये नगद किया गया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी नागेश्वर के विरुद्ध पूर्व मे भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का युवक है।

मामले मे अन्य शामिल आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है।
आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों पर पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही जारी।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बुचन राम नागेसिया साकिन मोहनपुर पटेलपारा थाना दरिमा द्वारा थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30/12/25 को अपने ससुराल पहाड़परा से 10 हजार रुपये एवं वीवो कंपनी का मोबाइल को अपने थैला मे रखकर पैदल अपने घर जा रहा था, करीबन 4:00 बजे महेशपुर जंगल के पास पंहुचा था कि मोहनपुर की ओर से तीन व्यक्ति स्कुटी में सवार होकर आये और प्रार्थी के हाथ में रखे थैला को झपटकर ले गये कि रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 03/26 धारा 304(2), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहो का कथन लिया गया, दौरान आरोपी पता तलाश पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर नागेश्वर पैकरा व खुशबु यादव को तलब कर पुछताछ किया गया आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) नागेश्वर पैकरा उर्फ़ डोडू आत्मज मुन्ना पैकरा उम्र 24 वर्ष साकिन बंदना मांझापारा सीतापुर (02) खुशबू यादव आत्मज कुमार यादव उम्र 27 वर्ष साकिन काराबेल थाना सीतापुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक को आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी से उसका थैला की झपटमारी कर स्कुटी से भाग जाना बताये, तथा थैला मे रखे नगद रकम को आपस में बटवारा कर लेना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कूटी एवं नगद रकम 500 रुपये जप्त किया गया है, मामले मे आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने पर प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, आरोपी नागेश्वर पैकरा के विरुद्ध मे पूर्व के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का युवक है। मामले मे शामिल एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक राजेश खलखो, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुजीत पाल, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, आरक्षक शेरशाह मिंज, अशोक कुमार, जितेश साहू सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here