-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नियानार और बिरिंगपाल धान संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण =
अर्जुन झा/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नियानार और ग्राम बिरिंगपाल के धान संग्रहण केंद्रों का जिला प्रभारी शकील रिज़वी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और जांच समिति के संयोजक उमाशंकर शुक्ला व सदस्यों के साथ निरीक्षण किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नियानार के निरीक्षण के दौरान कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नियानार में 1 लाख 46 हजार क्विंटल धान पूरी तरह से खराब हो गया है। सरकार कितनी गंभीर है, सरकार बस्तर के लोगों, किसानों और आदिवासियों की कितनी चिंता करती है सरकार कितना आदिवासियों की चिंता करती है यह इस गड़बड़ी से जाहिर होती है। श्री बैज ने कहा कि नियानार में 1लाख 46 हजार क्विंटल धान खराब हुआ है जिसका इस सरकार को जवाब देना चाहिए। आखिर इस धान का क्या होगा? खराब हुए धान को नए बोरों में भरा जा रहा है और धान घोटाला, भ्रष्टाचार को छुपाने का भरकस प्रयास साय सरकार कर रही है। इतना ही नहीं खुले पड़े धान को बचाने नहीं बल्कि खराब धान को छुपाने अब तालपतरी से भी ढंका जा रहा है ताकि नियानार में हुए घोटाले, भ्रष्टाचार को छुपाया जा सके। इसीलिए नए बोरो में भरकर अब इस धान को जबरन मिलर्स को खपाने दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नियानार के बाद धान संग्रहण केंद्र बिरिंगपाल में भी लगभग 75 हजार क्विंटल धान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।

इस सरकार की धान खरीदी पर मंशा शुरू से ही गंभीर नहीं रही है। इतना ही नहीं पिछले दो साल का लगभग 1.40 लाख क्विंटल धान पानी में बर्बाद हो गया पूरी तरह से खराब हो गया,भाजपा की साय सरकार बताए कि पिछले साल के धान का उठाव क्यों नहीं हुआ, कौन है इस खराब हुए धान का जिम्मेदार, आखिर इस खराब धान का सरकार क्या करेगी, आखिर इसकी भरपाई कैसे होगी? शासन प्रशासन कौन है जिम्मेदार? स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीदी करने के बाद धान को खुले में बरसात में भीगने के छोड़ दिया गया इससे किसानों की मेहनत का धान पूरी से बर्बाद हो गया। पानी से बर्बाद हुए धान को खुले में छोड़ दिया गया और अब इस खराब धान को छुपाने के लिए तालपतरी से ढंका जा रहा है।
कुल मिलाकर ग्राम नियानार और ग्राम बिरिंगपाल धान संग्रहण में ढाई लाख क्विंटल से अधिक का धान घोटाला हुआ है, हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। इस किसान विरोधी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव को जवाब देना चाहिए। पूर्व जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, कविता साहू, वीरेंद्र परिहार, महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष भोजराज नाग, सरपंच धरम, रविशंकर तिवारी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा, ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, वैभव नेताम, हेमंत पांडे, इन्द्र झझ, अंनफाज खान, प्रदीप, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।









