लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
प्रत्येक वर्ष की भांति मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल के नीज निवास एवं जय दुर्गा राइस मिल परिसर लखनपुर में 15 जनवरी दिन गुरुवार को भोजन भंडारे का आयोजन कर क्षेत्र के गरीब जरूरत मंद लोगों को दरिद्र नारायण भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। आयोजित भंडारा कार्यक्रम में क्षेत्र के बेहिसाब लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किये। आयोजित भंडारे में केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल,नीरज अग्रवाल मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल सौरभ अग्रवाल राहुल अग्रवाल परिवार के लोगों ने मिलकर गरीबों को भोजन कराया।

इसी कड़ी में साप्ताहिक बाजार के समीप जय दुर्गा राइस मिल परिसर में श्री अनिल अग्रवाल, हरविंद अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल सुरेश अग्रवाल तथा जय दुर्गा परिवार के स्वजनों ने मिलकर लखनपुर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आये गरीब लोगों को भोजन कराके पुण्य के भागी बने।
काबिले गौर है कि धार्मिक आयोजन तथा विषम परिस्थितियों में फंसे कमजोर लोगों की सहायता करना दोनों परिवार की खासियत रही है। मंत्री अग्रवाल के परिजनों एवं जय दुर्गा राइस मिल मालिको के द्वारा क़रीब 35-40 सालों से संक्रांति पर्व के अवसर पर ग़रीब तबके के लोगों को भोजन कराया जाकर गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता रहा है। दोनों परिवार सेवा भाव रखते हुए भोजन प्रसाद कपड़े का वितरण करते आ रहे हैं। ताकि सर्दी के मौसम में जरूरत मंदों को ठंड से राहत मिल सके।









