बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बकावंड। बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल के निर्देश के अनुपालन में बकावंड विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक सोनसिंग बघेल एवं सीएसी. समरथ पवन आज अचानक पीएम श्री स्कूल तारापुर का निरीक्षण करने जा धमके।
स्कूल में 205 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिन्हे तीन शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। बच्चों ने बातचीत करने पर सवालों के संतोषजनक जवाब दिए। बड़ी दर्ज संख्या की स्थिति में भी शिक्षकों द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा शिक्षक की मांग की गई। खंड शिक्षा अधिकारी श्री यादव ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को स्थिति से अवगत कराया। बीईओ चंद्रशेखर यादव व अन्य अधिकारियों ने संस्था अहाता का अवलोकन किया, साफ सफाई की व्यवस्था उत्तम पाई गई।संकुल शैक्षिक समन्वयक नरसिंह भारती को भी संस्थान में शैक्षिणक व्यवस्था प्रभावित न हो, इस बाबत समझाइश दी गई। शिक्षकों को जाति, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, कार्यों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।









