सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
मोदी सरकार की रोजगार गारंटी योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश
अम्बिकापुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G विधेयक 2025 के संसद से पारित होने के पश्चात इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिला भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की शुरुआत जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, महापौर मंजूषा भगत, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, बस्तर संभाग संगठन सह प्रभारी हरपाल सिंह भमरा, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने पहाड़ी कोरवा समाज का उल्लेख करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार में उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी विरोध के बावजूद मोदी सरकार ने संसद में जनहित के बड़े फैसले लिए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में योजनाओं का लाभ सीमित लोगों तक ही पहुंच पाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाई है।
उन्होंने बताया कि रोजगार गारंटी के तहत अब 100 के स्थान पर 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जा रही है तथा समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से VB-G RAM G योजना को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि VB-G RAM G के प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर पर समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा भ्रष्टाचार का अड्डा रहा, जबकि मोदी सरकार ने व्यवस्था को सुधारते हुए इसे प्रभावी और पारदर्शी बनाया है। उन्होंने कहा कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों में भाजपा की सरकार है और सभी जनप्रतिनिधियों को योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचानी होगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए पात्र मतदाताओं को निर्वाचन सूची में जोड़ने का कार्य तेजी से करना होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में व्याप्त कमियों को दूर कर विकसित भारत VB-G RAM G योजना को देश को समर्पित किया गया है।
बस्तर संभाग संगठन सह प्रभारी हरपाल सिंह भमरा ने कहा कि कांग्रेस को “राम” शब्द से आपत्ति है, जबकि मोदी सरकार ने नाम ही नहीं बल्कि योजना की आत्मा को बदलकर उसे जनहितकारी बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने लंबे शासन में जो नहीं कर पाई, वह कार्य मोदी सरकार ने कम समय में कर दिखाया।
VB-G RAM G के संयोजक अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को समाप्त कर मजदूरों के हित में ठोस सुधार किया गया है।
कार्यशाला में निलेश सिंह ने बूथ स्तर पर बीएलए को सक्रिय रहने की बात कही। जनमेजय मिश्रा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में VB-G RAM G योजना की जानकारी साझा कर भ्रम फैलाने वालों का जवाब दिया जाएगा।
इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
महामंत्री अरुणा सिंह ने कहा कि VB-G RAM G एक सारगर्भित योजना है, जिससे मजदूरों को रोजगार, पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया।
कार्यशाला में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, देवनारायण यादव, दिव्या सिंह सिसोदिया, विकास पाण्डेय, पायल सिंह तोमर, इंदर भगत, नीरू मिस्त्री, दिनेश साहूजी, चंद्रिका यादव, मनोज गुप्ता, पूनम टेकाम, वैभव सिंह देव, सुनीता राजवाड़े, निश्चल सिंह, राजकुमार बंसल, रूपेश दुबे, रवि शंकर जायसवाल, जतिन परमार, विकास वर्मा, संतोष बिहाडे, अनिल जायसवाल, संतोष दास, अजय सिंह, निशांत सिंह शोलू,…









