Home चर्चा में बस स्टैंड में चला प्रशासन का बुलडोजर

बस स्टैंड में चला प्रशासन का बुलडोजर

8
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= हटाए गए 80 से भी ज्यादा अवैध निर्माण =
= अवैध कब्जों पर जारी रहेगी कार्रवाई: जागेश्वर कौशल एसडीएम =
बीजापुर। नगर पालिका परिषद बीजापुर क्षेत्र के नया बस स्टैंड के पीछे चट्टान पारा से लगे भाग में वन मद की भूमि में अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 80 से भी ज्यादा अवैध निर्माणों पर प्रशासन का बुलडोजर चला।


उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीन बार विगत वर्षों में जिला प्रशासन द्वारा किया गई थी। ताजा कार्रवाई के पूर्व नगर पालिका परिषद बीजापुर द्वारा अतिक्रमणकारियों को तीन बार नोटिस जारी कर अवैध अतिक्रमण हटाने कहा गया था। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर के बाबा चिकटराज समिति द्वारा जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया था। कलेक्टर बीजापुर के आदेश पर एसडीएम के निर्देशन में राजस्व, पुलिस, वन विभाग, नगर पालिका परिषद बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा प्रातः 8 बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारम्भ किया गया। 80 से अधिक अतिक्रमणकारियों को शासकीय भूमि से बेदखल किया गया। इस कार्रवाई पर नगरवासियों ने खुशी जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here