Home नारायणपुर अबूझमाड़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 82 बीजीएल सेल...

अबूझमाड़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 82 बीजीएल सेल बरामद, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

154
0

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आदिंगपार–कुमेरादी इलाके के घने जंगलों में छिपाकर रखे गए 82 बीजीएल सेल सुरक्षाबलों ने बरामद किए हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नक्सलियों ने इन बीजीएल सेल को सुरक्षा बलों पर हमले की मंशा से जंगल में छुपाकर रखा था। समय रहते बरामदगी होने से किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की गई है। सुरक्षाबलों द्वारा आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि किसी अन्य विस्फोटक या नक्सली गतिविधि का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की हिंसक साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here