लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
आज ग्राम पंचायत बगदर्री में पंचायत स्तरिया फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री धर्मेन्द्र झारिया जी के मुख्य अतिथि आतिथ्य मैं और सरपंच श्री अजय सिंह जी के अध्यक्षता में किया गया!
आज का मैच जमदई और नेवारडाड (कंदराई) के मध्य खेला गया जिसमे दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी अंत में पेनाल्टी शूटआउट में जमदाई की टीम विजयी रही!!
ग्राम पंचायत बगदर्री के वरिष्ट नागरिक श्री सिंगल राम जी, श्री क्षेरतू राम जी, उपसरपंच श्री राजेश मरकाम जी, पूर्व सरपंच श्री सूरज सिंह जी, श्री कुर सिंह जी, श्री शिव कुमार जी, श्री निरंजन सिंह जी, श्री अशोक कुमार सिंद्राम जी, श्री राम कुमार जानी जी श्री रामप्रसाद राजवाड़े जी,सचिव श्री गजराज सोनवानी जी आदि ग्राम के सभी वरिष्ठगण, रेफरी और खिलाड़ीगण उपस्थित रहे !!







